आदर्श बाल स्कूल में ऊधम सिंह को किया नमन
आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी सरदार ऊधम सिंह का बलिदान दिवस मनाते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 09:34 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी सरदार ऊधम सिंह का बलिदान दिवस मनाते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि ऊधम सिंह भारत के स्वतंत्र संग्राम के महान क्रांतिकारी व सेनानी थे। इन्होंने जलियांवाला बाग निर्मम हत्या कांड के समय पंजाब के गवर्नर जनरल रहे अंग्रेज अधिकारी को लंदन में जाकर जलियांवाला बाग की हत्या का बदला गोली मार कर लिया था, ऐसे बहादुर सरदार पर हमें गर्व है। इस अवसर पर दीपक सिगला, जोगिद्र सिंह, दीपक शर्मा, संदीप कुमार, मदन, आशिमा, अलका, पूजा शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें