Move to Jagran APP

हरियाणवी संस्कृति पर रचित गीतों का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया विमोचन

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति बहुत ही समृद्ध एवं संस्कारवान है। इस संस्कृति में दुनिया को नई दिशा दिखाने का मादा है। इसलिए हरियाणवी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने मनोहर सरकार द्वारा लागू की गई हरियाणवी फिल्म पॉलिसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे प्रदेश के कलाकारों को रोजगार व स्वरोजगार मिलेगा तथा हरियाणवी संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:47 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 08:47 AM (IST)
हरियाणवी संस्कृति पर रचित गीतों का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया विमोचन
हरियाणवी संस्कृति पर रचित गीतों का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया विमोचन

जागरण संवाददाता, जींद: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति बहुत ही समृद्ध एवं संस्कारवान है। इस संस्कृति में दुनिया को नई दिशा दिखाने का मादा है। इसलिए हरियाणवी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने मनोहर सरकार द्वारा लागू की गई हरियाणवी फिल्म पॉलिसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे प्रदेश के कलाकारों को रोजगार व स्वरोजगार मिलेगा तथा हरियाणवी संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

loksabha election banner

लोक निर्माण विश्राम गृह में हरियाणवी संस्कृति पर रचित कई लोक गीतों के विमोचन के बाद राजू मोर ने प्रदेशभर से आए कलाकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। सरस्वती कला मंच जुलाना ने हरियाणवी संस्कृति पर रचित गीतों को तैयार करवाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर ने जींद के 24 गांवों पर आधारित उस गाने का भी विमोचन किया, जिनके नाम रागों पर आधारित है। इस गाने का शीर्षक रागों पर झूमते जींद के गांव रखा गया है। इस गाने को झूमता हरियाणा यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गाने में प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं लोक गायक रविशंकर शर्मा व शीतल जांगड़ा ने गाया व अभिनय किया है। विमोचन कार्यक्रम में आस्ट्रेलिया से जींद निवासी सुरेंद्र चहल ने कलाकारों से कहा कि वे हरियाणवी संस्कृति को आस्ट्रेलिया में बढ़ावा देने के लिए यहां कार्यक्रम करें। इस मौके पर डा. रणधीर सिंह, डा. पांडे, वयोवृद्ध सारंगीवादक मजीद खान समेत, गीतकार नरेंद्र अत्री संतोषी, ओमप्रकाश चौहान, प्रसिद्ध रंगकर्मी रमेश भनवाला व कई लोक कलाकार शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.