Move to Jagran APP

जींद में सेव संस्था ने गांधी पार्क में किया श्रमदान

सेव संस्था ने रविवार सुबह साढ़े छह बजे महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान किया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 274वां अभियान था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 07:55 AM (IST)
जींद में सेव संस्था ने गांधी पार्क में किया श्रमदान
जींद में सेव संस्था ने गांधी पार्क में किया श्रमदान

जींद : सेव संस्था ने रविवार सुबह साढ़े छह बजे महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान किया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 274वां अभियान था। संस्था सदस्यों ने पार्क में घास कटिग की और पौधों की खुदाई की। सेव सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना सबकी जिम्मेदारी बनती है। हर किसी ने स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। स्वच्छता ही सही मायने में भगवान की पूजा है। इसलिए सभी ने डस्टबिन का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर अजमेर चौहान, कृष्ण भारद्वाज, मास्टर जोरा सिंह रेढू, बलजीत रेढू, रिटायर्ड इंस्पेक्टर बलबीर, सुजान पूनिया, विनय सैनी, रामकुमार शर्मा, हरवीर, पिन्नी मिस्त्री मौजूद रहे।

loksabha election banner

प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए : जोरा सिंह

नरवाना : प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा नहीं, तो साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह कथन तदर्थ सनातन धर्म शिक्षा समिति के संयोजक व जेजेपी किसान सेल के जिला प्रधान जोरा सिंह डूमरखां ने समिति की शिक्षण संस्था में पौधारोपण करते हुए कहे। जोरा सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हमारी जान हैं। आक्सीजन पेड़ों से ही प्राप्त होती है। उन्होंने स्टाफ सदस्यों के साथ संकल्प लिया कि वे ना केवल पेड़-पौधे लगाएंगे, बल्कि इनका पालन-पोषण भी करेंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 को

जींद : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम रेखा ने बताया कि 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें आपराधिक, सिविल, बैंक रिकवरी, वैवाहिक, वाहन दुर्घटना, बिजली, पानी से संबंधित, श्रम विवाद से संबंधित विवादों को निपटाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। लोक अदालत में लोगों के विभिन्न अदालतों में लंबित विवादों को निपटाने के लिए रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.