सस्ता मोबाइल उपलब्ध करवाने का झांसा देकर 69 हजार हड़पे
सस्ता मोबाइल देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 69 हजार 746 रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
जागरण संवाददाता, जींद : ऑनलाइन साइट पर सस्ता मोबाइल देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 69 हजार 746 रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
सफीदों गेट स्थित मोबाइल शॉप के संचालक मोहित ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने 22 फरवरी को उसे एक वाटसएप ग्रुप पर जोड़ा था। इसमें मोबाइल व लैपटॉप को कम दामों पर उपलब्ध करने की पोस्ट डाली जाती थी। इसी कारण उसने भी एक आई-फोन ऑर्डर कर दिया। जिसकी कीमत एक लाख 39 हजार 900 रुपये था। ऑर्डर करते समय उसने 290 रुपये पेमेंट कर दिए। उसने शुरुआत में 23 हजार रुपये अपने भाई के खाते से ट्रांसफर कर दिए। फिर उसे अमेजन का ट्रैकिग लिक दिया। उसने फिर 46290 रुपये और जमा करवा दिए। फिर डिलीवरी करने वाले ने कहा कि उसका प्रोडक्ट एक लाख से ऊपर का है। इसके लिए जीएसटी देना होगा। फिर उसने 8280 रुपये और जमा करवा दिए। कुछ समय बाद वो कस्टम का नाम लेकर और रुपये मांगने लगा। फिर उसने 2270 रुपये जमा करवा दिए। आरोपितों ने इस दौरान 69 हजार 746 रुपये जमा करवा चुका था। इसके बाद आरोपितों ने उसके नंबर को उठाना बंद कर दिया। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रामरतन ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप
अलेवा : डाहौला निवासी एक युवती ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी है। डाहौला निवासी युवती शीतल ने बताया कि उसकी शादी सोनीपत के खानपुर निवासी पोपल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति पोपल, ससुर सूंडा, सास सुरेश व पप्पु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।