देवीलाल के जन्मदिवस तक एसवाईएल की खुदाई शुरू नहीं हुई तो जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन: अभय
जागरण संवाददाता, जींद : अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित
जागरण संवाददाता, जींद : अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला ने कहा कि 18 अगस्त को प्रदेश बंद में व्यापारी वर्ग को साथ लेकर चलें। चौटाला ने कहा कि 18 अगस्त के बंद से भाजपा और कांग्रेस घबराई हुई हैं। यह बंद सरकार की नींव को हिलाने का काम करेगा।
अभय ने इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा ने स्व. चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस तक एसवाईएल नहर की खुदाई शुरू नहीं की तो इनेलो दिल्ली में जंतर-मंतर पर लाखों की संख्या में प्रदेश के किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। नहर की खुदाई और प्रदेश के किसानों को उनके हक का पानी देने का फैसला 10 नवंबर 2016 को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने हरियाणा सरकार को दिया था। इसके बावजूद आज तक भी नहर पर भाजपा ने काम शुरू नहीं किया। इससे साफ है कि भाजपा सरकार को प्रदेश के किसानों के हित से कोई सरोकार नहीं है। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत, जिला प्रधान कृष्ण राठी, बसपा जिला प्रधान मास्टर जिले ¨सह कश्यप, विधायक परमेंद्र ¨सह ढुल, युवा प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सुमेर जांगड़ा, वेद ¨सह मुंडे, कृष्ण ढांडा, सुमित्रा देवी, कृष्णा बधाना, बिमला बूरा, अनुराग खटकड़, सतीश जैन, लख¨वद्र चहल, बिट्टू नैन, ईश्वर उचाना, सतीश छाछिया, रणधीर घोघड़ियां, राजेश ¨सघाना मौजूद रहे।