हितेश गर्ग बने जेसीआइ जींद सेंट्रल के नए अध्यक्ष
सामाजिक संस्था जींद सेंट्रल जेसीज ने वर्ष 2020 के लिए सर्वसम्मति से जेसी हितेश गर्ग को नया अध्यक्ष चुना है। संस्था के वर्तमान अध्यक्ष जेसी राकेश सिगला ने बताया कि प्रधान का कार्यकाल एक साल का होता है।
जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था जींद सेंट्रल जेसीज ने वर्ष 2020 के लिए सर्वसम्मति से जेसी हितेश गर्ग को नया अध्यक्ष चुना है। संस्था के वर्तमान अध्यक्ष जेसी राकेश सिगला ने बताया कि प्रधान का कार्यकाल एक साल का होता है। जेसी हितेश गर्ग को 29 दिसम्बर रविवार को डीआरडीए हाल में पद स्थापना समारोह में पद की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा बतौर मुख्य अतिथि व मंडल-10 के पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी प्रशांत सिगला बतौर सम्मानित अतिथि भाग लेंगे। भारतीय जेसीज के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी अंकुश गुप्ता बतौर मुख्य वक्ता, मंडल-10 के अध्यक्ष जेसी देवेन्द्र गोयल पद स्थापना अधिकारी व जेसी अतुल जैन, मंडल उपाध्यक्ष मंडल 10 भाग लेंगे। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जेसी केसी गुप्ता, जेसी रोशन गोयल, पूर्व प्रधान, जेसी संजीव तायल, जेसी राजकुमार, जेसी प्रदीप शर्मा, जेसी सतीश भारद्वाज, जेसी दीपक शर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।