बनखंड महादेव मंदिर में लगेगा सृष्टि का स्वास्थ्य जांच कैंप
सृष्टि परिवार का अगला जांच कैंप बनखंडी महादेव मंदिर के प्रांगण में लगाया जाएगा। अब तक हुए जांच अभियानों में 1000 से ज्यादा लोगों में करीब 300 लोग शुगर के रोगी पाए गए।
जागरण संवाददाता, जींद : सृष्टि परिवार का अगला जांच कैंप बनखंडी महादेव मंदिर के प्रांगण में लगाया जाएगा। अब तक हुए जांच अभियानों में 1000 से ज्यादा लोगों में करीब 300 लोग शुगर के रोगी पाए गए। लगभग 60 लोग ऐसे थे, जिन्हें इस बीमारी के बारे में पता ही नहीं था। इस तरह सृष्टि फाउंडेशन लोगों को शुगर के प्रति जागरूक करने में लगा हुआ है। फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने बताया कि यह अभियान हर रविवार निरंतर चलता रहेगा। जांच शिविर में डॉ. र¨वद्र गोयल, डॉ. विवेक ¨सगला, नितिन ¨सगला, भारत भूषण गोयल, कुलदीप ¨जदल, गौरव बंसल, अनिल मंगला, डॉ. सुनीता गोयल, सुरेंद्र कुमार, सुनीता मलिक आदि मौजूद रहे।