Move to Jagran APP

राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा ने जीता रजत पदक

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में हुई लड़कियों की 42वीं जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 08:10 AM (IST)
राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा ने जीता रजत पदक
राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा ने जीता रजत पदक

संवाद सूत्र, नरवाना : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में हुई लड़कियों की 42वीं जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। फाइनल मैच में हिमाचल की टीम ने हरियाणा की टीम को 35-33 से हरा दिया, जबकि अंतर काल में हरियाणा की टीम बढ़त लिए हुए थी। ऐसे में हरियाणा की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले के मैचों में हरियाणा की टीम ने उत्तराखंड को 17 गोल से, पश्चिम बंगाल को 15 गोल से, चंडीगढ़ को 18 गोल से, आंध्र प्रदेश को 18 गोल से तथा साइको 14 गोल से हराया था। हरियाणा हैंडबाल संघ के महासचिव डॉ. जुगमिदर श्योकंद ने बताया कि इस टीम में निकी, मीनू, प्रियंका, अंकिता जींद से, खुशबू, मोनिका, रितु, पूजा हिसार से, काजल, सोनीका, किरण नरवाना से, आशा व मोनिका दनोदा से, रितिका अंबाला से, दीक्षिता करनाल से, मोनिका भिवानी से, काजल पानीपत से, प्रीति रोहतक से थी। उन्होंने कहा कि टीम ने प्रशिक्षक अनूप सिंह व संतोष धीमान के नेतृत्व में सफलता हासिल की। विजेता टीम को हरियाणा हैंडबॉल संघ के प्रधान जयप्रकाश, वरिष्ठ उपप्रधान मोहम्मद शाइन, राजीव रत्न, प्रदीप डागर ने बधाई संदेश भेजा।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.