Move to Jagran APP

अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विग ने मनाया तीज का त्योहार

अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विग की ओर से अग्रवाल धर्मशाला अर्बन स्टेट में तीज का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 07:17 AM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 07:17 AM (IST)
अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विग ने मनाया तीज का त्योहार
अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विग ने मनाया तीज का त्योहार

जींद (विज्ञप्ति) : अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विग की ओर से अग्रवाल धर्मशाला अर्बन स्टेट में तीज का त्योहार मनाया गया। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल और उनकी भाभी पुष्पा देवी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस महोत्सव में सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। महिलाओं ने गीत और डांस के माध्यम से एक दूसरे का मनोरंजन किया। समारोह में कैटवाक का आयोजन भी किया गया। झूला और तंबोला प्रतियोगिता भी हुई। विजेता प्रतिभाओं को राजकुमार गोयल और पुष्पा देवी ने सम्मानित किया। राजकुमार गोयल ने कहा कि तीज का यह त्यौहार हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है। इस अवसर पर महिला विग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल, सावर गर्ग, रानी अग्रवाल, कुसुम, डेजी जैन, रेणु गर्ग, कोकिला जिदल, बबीता गोयल, रीया मित्तल, मंजु सिगला, दीप्ती, संतोष व कौशल राज मौजूद रहे। तीज महोत्सव पर प्रीति अग्रवाल चुनी गईं मिसेज तीज

loksabha election banner

भारत विकास परिषद शाखा नरवाना ने तीज महोत्सव मनाया। जिसमें शाखा सदस्यों, महिलाओं व बच्चों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। मंच संचालन डा. भूप सिंह ने किया। सभी महिलाओं और बच्चों ने झूला झुला। कार्यक्रम में महिला प्रमुख श्वेता अग्रवाल तथा सविता गोयल ने परिषद महिलाओं, बच्चों व सदस्यों से गेम करवाए। लक्की ड्रा से उपस्थित महिलाओं में से प्रीति अग्रवाल को मिसेज तीज चुना गया। कोविड काल में महिला विग द्वारा करवाई गई महिलाओं व बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। हरियाली तीज पर तंबोला खेलकर किया मनोरंजन

संकट मोचन किटी ग्रुप ने बुधवार शाम समाजसेविका अनिता गोयल के निवास पर हरियाली तीज मनाई। कार्यक्रम में तंबोला खेला गया, तो बाद में अन्य गेम खेले गए। सावन के गीतों पर नृत्य कर मनोरंजन किया गया। अनिता गोयल ने सभी सदस्यों को हरियाली तीज की बधाई दी और आपस में प्यार-प्रेम बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में रेणुका शर्मा, सीमा, निशा, उषा वर्मा, सीमा जेठी, हर्षा वर्मा, मोनिका, सविता, ओजस्वी, रुपाली ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.