प्रदेश में घोटालों की सरकार सरकार : अशोक तंवर
नरवाना पूर्व सांसद और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर शुक्रवार को कालवन गांव में कांग्रेस बैकवर्ड सेल के पूर्व चेयरमैन सुरेश सोनी के निवास पर पहुंचे।
संवाद सूत्र, नरवाना: पूर्व सांसद और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर शुक्रवार को कालवन गांव में कांग्रेस बैकवर्ड सेल के पूर्व चेयरमैन सुरेश सोनी के निवास पर पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक जताया। डा. अशोक तंवर गांव धनौरी, फुलिया खुर्द, हरनामपुरा, लोन गांवों में भी गए और लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार घोटालों की सरकार साबित होती जा रही है। आए दिन नए-नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। वर्तमान में करोड़ों का रजिस्ट्री घोटाला सामने आया है। इसकी निष्पक्ष जांच हुई, तो बड़े-बड़े लोग सामने आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मिलीभगत के बगैर कोई घोटाला संभव नहीं है। उन्होंने कहा बीजेपी सरकार हर मामले में फेल रही है। तंवर ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों से खुद ही खत्म होने के कगार पर है।