बेटों से आगे निकल रही बेटियां: डॉ. भोला
ृष्णा कालोनी में सतबीर सिंह के घर पोती के जन्म पर कुआं पूजन किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां लड़कियां लड़कों से आगे न निकल रही हो।
जागरण संवाददाता, जींद: कृष्णा कालोनी में सतबीर सिंह के घर पोती के जन्म पर कुआं पूजन किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां लड़कियां लड़कों से आगे न निकल रही हो। हर क्षेत्र में लड़कियां अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। महिलाओं ने गीतों पर नाचते हुए खुशी मनाई। बेटी उज्जवला के पिता राहुल व मां नैन्सी ने कहा कि घर में लड़की होने पर काफी खुशी का माहौल है। बेटी को भी बेटे की तरह पालेंगे। कार्यक्रम में समता, प्रियंका व प्रेरणा को अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने पर सम्मानित किया गया।