महिला विरुद्ध अपराध को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
पुलिस विभाग की टीम ने बुधवार को जींद पुलिस लाईन स्थित बारात घर में छात्राओं व महिलाओं को क्राइम अगेंस्ट वूमेन से संबंधित डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में वर्कशॉप आयोजित की गई।
जागरण संवाददाता, जींद : पुलिस विभाग की टीम ने बुधवार को जींद पुलिस लाईन स्थित बारात घर में छात्राओं व महिलाओं को क्राइम अगेंस्ट वूमेन से संबंधित डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में लिगल एडवाइजर के तौर पर एडवोकेट शीला देवी, एडवोकेट सुशीला देवी, एडवोकेट सोनिया मलिक, राजकीय कालेज प्राध्यापिका नीशा परूथी, सुरक्षा देवी, पूनम चहल, अजमेर सिंह, महिला थाना प्रभारी धनश्याम देवी, एएसआई सरोज देवी, ऊषा देवी, नीलम देवी, मोनिका रानी, गीता देवी, पुलिस पीआरओ पवन कपूर, राजकुमार, व जाइट स्कूल सहित कईं शिक्षण संस्थाओं की छात्राएं ने भाग लिया। छात्राओं ने लिगल, पुलिस आईपीसी, दुर्गा शक्ति एप, सेल्फ डिफेंस के बारें में जानकारी ली और हरियाणा पुलिस के इस जागरूकता इवेंट की जमकर सराहना भी की। एडवोकेट शीला व सुशीला ने कानून विधि पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर अपने विचार रखें। वहीं महिला हेड कांस्टेबल राकेश, मोनिका व सुमन ने सेल्फ डिफेंस के बारे में छात्राओं को विस्तार से गुर सिखाएं, जिसका छात्राओं ने पूरा पूरा लाभ भी उठाया।