Move to Jagran APP

व्यापारियों को विशेष पैकेज दे सरकार: महावीर

सफीदों रोड फर्नीचर एसोसिएशन की बैठक प्रधान सुरेश गर्ग की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला सचिव बीएस बूरा ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:45 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 09:45 AM (IST)
व्यापारियों को विशेष पैकेज दे सरकार: महावीर
व्यापारियों को विशेष पैकेज दे सरकार: महावीर

जागरण संवाददाता, जींद: सफीदों रोड फर्नीचर एसोसिएशन की बैठक प्रधान सुरेश गर्ग की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला सचिव बीएस बूरा ने किया। बैठक में कई एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें लॉकडाउन के समय बंद पड़ी दुकानों से व्यापारियों के नुकसान की भरपाई और लॉकडाउन के समय आई परेशानियों पर चर्चा की। गौरव बंसल को व्यापार मंडल का जिला सहसचिव नियुक्त किया। बैठक में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, पदाधिकारी राजकुमार गोयल, ईश्वर बंसल, सुरेश जिदल, राधाकिशन बिदल, सुरेश गर्ग, सावर गर्ग, जयकुवार गोयल, राजकुमार जिदल, गौरव बंसल, संजीव चावला, गौरव बंसल, अमित गर्ग, राजकुमार बंसल, महेन्द्र गर्ग, देवेन्द्र मलिक, सुरेश जैन, कृष्ण जैन उपस्थित थे।

loksabha election banner

जिला प्रधान महावीर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का संगठन मजबूती से व्यापारियों के हित में कार्य कर रहा है। व्यापारी आर्थिक मंदी की चपेट में है और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.