पत्नी की मौत के बाद पिता पांच सालों से बेटी से कर रहा था ऐसा काम, देता था धमकियां
एक बाप अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। बेटी जब भी विरोध करती वह उसे जान से मारने की धमकी देता था।
जेएनएन, जींद। यहां एक बाप अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। बेटी जब भी विरोध करती वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। बेटी पांच सालों तक पीड़ा में घुटती रही। आखिरकार उसनेे अपने दर्द को रिश्तेेदारों को बताया, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया।
17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी मांं की मौत हो गई। मां की मौत के बाद से ही पिता उस पर गलत निगाह रखने लगा। पिता नशे की हालत में घर आता था और इसके बाद उसके साथ सो जाता था। नशे की हालत में धमकी देकर पिता उससे दुष्कर्म करता था। उसने विरोध किया तो वह उसेे धमकियां देता था।
अब उसने पिता की हरकतों की जानकारी रिश्तेदारों को दी। इसके बाद रिश्तेदार उसे महिला थाने में लेकर पहुंचे। महिला पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया और पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एसआइ घनश्याम ने बताया कि आरोपित पिता की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।