किसान आंदोलन लंबा चलने से किसानों का जोश बढ़ा : बरसोला
किसानों का धरना खटकड़ टोल पर जारी है। इसकी अध्यक्षता जंगीर पालवां ने की। सांकेतिक भूख हड़ताल पर सूबे सिंह बारूराम फौजी तेलूराम ढाकल माला राम बरसोला कृष्ण पटियाला चौक जींद रहे।
संवाद सूत्र, उचाना : किसानों का धरना खटकड़ टोल पर जारी है। इसकी अध्यक्षता जंगीर पालवां ने की। सांकेतिक भूख हड़ताल पर सूबे सिंह, बारूराम फौजी, तेलूराम ढाकल, माला राम बरसोला, कृष्ण पटियाला चौक जींद रहे। सतबीर प्रधान ने कहा कि जितना लंबा किसान आंदोलन चल रहा है, उतना किसानों में जोश पैदा हो रहा है। किसान अपने हक की लड़ाई आज लड़ रहे हैं। जो संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले हैं, उनके अनुरूप अप्रैल, मई माह में किसान आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आज आंदोलन का हिस्सा बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बन रहा है। घर में कामकाज करके महिलाएं धरने को ताकत देने का काम कर रही हैं। देश की आजादी के लिए जो आंदोलन होते थे, उसी तरह किसान आंदोलन को लेकर हर किसी में जुनून है। हर कोई चाहता है कि तीनों कृषि सुधार कानून रद हों। सरकार अपनी हठ नहीं छोड़ रही है, लेकिन किसान भी अब मन बना चुका है कि तीनों कानून रद करवाकर ही लौटेगा। मौके पर सूरजमल नैन, कैप्टन भूपेंद्र, कौशिल्या कादियान, शीला जुलानी, परमेश्वरी, कैप्टन वेदप्रकाश, हरिकेश काब्रच्छा, मेवा करसिधु, ईश्वर फौजी, राममेहर खटकड़, सुरजीत फौजी, सत्ता, सूरजमल खटकड़ मौजूद रहे। भाविप का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित
जागरण संवाददाता, जींद : भारत विकास भूतेश्वर शाखा का परिवार मिलन व दायित्व ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस नई कार्यकारिणी में बालकिशन बंसल को शाखा अध्यक्ष, नारिश रोहिल्ला को शाखा सचिव, एडवोकेट अंकुश शर्मा को शाखा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त कुसुम शर्मा को शाखा महिला प्रधान, रीटा बंसल को सह-महिला प्रमुख, मनधीर कौशिक को उपाध्यक्ष, विनोद सोनी को उपाध्यक्ष संपर्क, सुरेंद्र सेन को उपाध्यक्ष संस्कार के लिए चुना गया। अनिल ठकराज को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त कार्यकारिणी को प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में परिषद् परिवार के 11 नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य परमजीत सेठी, चमन लाल ग्रोवर, प्रोफेसर ओपी गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य योगेश गुप्ता, रवि कौशिक, सविता सिगल, हरिचंद सिगला, अशोक सेतिया, संदीप सेतिया, राकेश वत्स, कुलदीप भारद्वाज, कुलदीप जिदल, कपिल छाबड़ा, अतुल गर्ग, विवेक मिगलानी उपस्थित थे।