Move to Jagran APP

संगठन में हर वर्ग की होगी भागीदारी : जोरासिंह बडनपुर

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी ने संगठन में और अधिक मजबूती लाने के लिए अब संगठन पर्व मनाने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 07:00 AM (IST)
संगठन में हर वर्ग की होगी भागीदारी : जोरासिंह बडनपुर
संगठन में हर वर्ग की होगी भागीदारी : जोरासिंह बडनपुर

संवाद सूत्र, नरवाना : भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी ने संगठन में और अधिक मजबूती लाने के लिए अब संगठन पर्व मनाने का निर्णय लिया है। इस संगठन पर्व में प्रत्येक जाति, धर्म व वर्ग की भागीदारी होगी। यह कथन भाजपा नरवाना मंडल के संगठन चुनाव प्रभारी तथा वरिष्ठ नेता जोरासिंह बडनपुर ने आदर्श स्कूल में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। जोरासिंह ने कहा कि भाजपा अपने ध्येय सबका साथ सबका विकास पर कायम है। इसलिए संगठन में किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े, गरीब तथा महिलाओं सभी को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले बूथ स्तर पर 19 सदस्यों की एक बूथ समिति बनाई जाएगी। इस समिति में 6 महिलाओं का होना अनिवार्य होगा। बाद में बूथ समिति के अध्यक्ष का चुनाव होगा और तीन मंत्रियों में दो पुरुष तथा एक महिला की भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर संगठन चुनाव सहप्रभारी बलदेव बाल्मीकि, अनिल जिदल, वीरेंद्र गोयल, विकेश तागरा, अमनदीप गुप्ता, जगदीश पांचाल, प्रमोद शर्मा, अमित गर्ग, संजीव सैन, जोगेंद्र सैनी, डॉ. वीरेंद्र चौपड़ा उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.