पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं में दिखा जोश
विधानसभा चुनाव में पहली बार युवा मतदाताओं में काफी जोश दिखाई दिया। युवाओं का कहना था कि हरियाणा में सरकार बनाने के लिए उन्होंने अपने मत का पहली बार प्रयोग किया। यह वोट विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य भ्रष्टाचार और रोजगार के मुद्दे पर दिया गया है।
जागरण संवाददाता, कैथल :
विधानसभा चुनाव में पहली बार युवा मतदाताओं में काफी जोश दिखाई दिया। युवाओं का कहना था कि हरियाणा में सरकार बनाने के लिए उन्होंने अपने मत का पहली बार प्रयोग किया। यह वोट विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार और रोजगार के मुद्दे पर दिया गया है।
युवा मतदाताओं का कहना था कि चुनावों में युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा शिक्षा और रोजगार का है। मतदान करके उन्होंने देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। युवा अपना वोट डालने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों पर सुबह ही पहुंच गए थे, वे घंटों तक लाइनों में लगे रहे है।
युवाओं की हक की बात
करने वाले को दिया वोट :
कमेटी चौक पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वोट डालने पहुंची छात्रा सपना ने कहा कि पहली बार वोट करने के बाद अपने आप को काफी गौरवांवित महसूस कर रही है। सपना ने कहा कि आज प्रदेश में युवा अच्छी शिक्षा हासिल करने के बावजूद रोजगार हासिल कर नहीं कर पाते हैं। ऐसे प्रत्याशी को वोट दिया है जो युवाओं के हक की बात करता है।
मतदान करना हमारी नैतिक
जिम्मेदारी बनती :
प्रताप गेट स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में मतदान करने पहुंची छात्रा डिपल ने कहा कि मतदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। मतदान को देशहित में समझ अपना कर्तव्य का निर्वाह किया किया है। डिपल ने कहा कि प्रदेश में लड़कियों को उच्च शिक्षा देना भी काफी बड़ा मुद्दा है, जिसे आधार मानकर मतदान किया है। उम्मीद है नई सरकार के गठन के बाद छात्राओं को उच्च शिक्षा मिलेगी।
चुनाव में एक वोट का
भी अहम योगदान:
स्वामी विवेकानंद स्कूल में मतदान करने पहुंची छात्रा मनीषा रानी ने कहा कि चुनाव का महापर्व हर पांच वर्ष के बाद आता है। इसमें हमें वोट जरूर डालना चाहिए। सरकार बनाने के लिए एक वोट का भी काफी अहम योगदान रहता है। मनीषा ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि युवतियों के 18 वर्ष की आयु होने के बाद उनका वोट नहीं बनाया जाता है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। प्रदेश में अच्छी सुविधाएं मिले, इसी आधार पर अपना पहला वोट किया है।
भ्रष्टाचार खत्म हो, इसी
सोच से दी वोट :
आइटीआइ में मतदान करने पहुंची छात्रा स्मृति ने बताया कि उसने पहली बार वोट दिया है। हर वर्ग का कल्याण हो, वोट देने की यही सोच रही है। पहली बार मतदान करने के बाद काफी अच्छा लगा है। स्मृति ने बताया कि रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और भ्रष्टाचार का खात्मा हो, इसी सोच से वोट दी गई है।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी :
छात्र राहुल राठी ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। इसी उद्देश्य से पहली बार मतदान किया है। काफी अच्छा लग रहा है। उम्मीद है युवा वर्ग की समस्याओं को दूर करने वाली सरकार सत्ता में आएगी।
देश का एक जिम्मेदार नागरिक बना :
युवा दिनेश ने कहा कि पहली बार मतदान करने के बाद यह महसूस हुआ है कि वह देश का एक जिम्मेदार नागरिक बना है। इस बार वोट ईमानदार छवि वाले प्रत्याशी को दिया है। आगे भी युवाओं के हकों की बात करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया जाएगा।
भ्रष्टाचार और रोजगार के
मुद्दे जनता पर हावी :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मतदान करने पहुंचे माता गेट निवासी दंपति सचिन व रेखा ने बताया कि देश में भ्रष्टाचार और रोजगार के मुद्दे जनता पर हावी है। ऐसी पार्टी को वोट किया है जो इसके खिलाफ कार्य कर रही है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए डाला वोट
खुरान गांव की नेहा व निशा ने पहली बार मतदान किया। मां, ताई, चाची के साथ बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंची। बोली लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डाला है। पहली बार वोट डालकर काफी खुशी महसूस हो रही है।