मार्केट कमेटी के कर्मचारियों का धरना जारी
मार्केट कमेटी में कर्मचारियों का धरना लगातार छठे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। धरने की अध्यक्षता सुरेंद्र गिल ने की।
संवाद सूत्र, जुलाना : मार्केट कमेटी में कर्मचारियों का धरना लगातार छठे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। धरने की अध्यक्षता सुरेंद्र गिल ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र गिल ने कहा कि पुलिस प्रशासन भी सरकार के दबाव में काम कर रहा है। भाजपा नेत्री ने सरकार का रौब दिखाते हुए सचिव के साथ मारपीट की है, जो निदनीय है। इसके बावजूद बालसमंद के सचिव के खिलाफ बिना किसी कारण मामला दर्ज करवाया गया है। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक पुलिस सोनाली फोगाट को गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।