ग्रामीण महिला खेलकूद में मटका दौड़ प्रतियोगिता में धरौदी की मुकेश रही प्रथम
संवाद सूत्र, नरवाना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद सूत्र, नरवाना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में उपमंडल की लगभग 600 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी बिमला देवी ने की। एसडीएम डॉ. किरण ¨सह ने मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रही। प्रतियोगिता में मटका दौड़, साइकिल दौड़, आलू चम्मच दौड़, 100 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर की दौड़ करवाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊषा मुवाल ने बताया कि मटका दौड़ में मुकेश धरौदी प्रथम, शीला दनौदा दूसरे स्थान पर रही। आलू चम्मच दौड़ में संतोष खानपुर प्रथम, मुन्नी बिधराना दूसरे स्थान पर रही। 300 मीटर दौड़ में भतेरी कलोदा प्रथम, सुशीला दबलैन दूसरे स्थान पर रही। साइकिल रेस में अनू ढाकल प्रथम, कविता ढाकल दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर रेस में कृष्णा नैहरा प्रथम, सावित्री फरैन कला दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 400 मीटर रेस में नीतू कलोदा कलां प्रथम, निशु विद राना दूसरे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को क्रमश: 21 सौ रूपये, 1100 रूपये तथा 750 रूपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।