क्षेत्र में विकास गठबंधन की सरकार का दायित्व : कमलेश ढांडा
राज्य मंत्री कमलेश ढांडा मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार रात को नगूरां गांव में सोनू खटकड़ के निवास पर पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अलेवा : राज्य मंत्री कमलेश ढांडा मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार रात को नगूरां गांव में सोनू खटकड़ के निवास पर पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कमलेश ढांडा ने कहा कि हरियाणा को किसी भी मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। क्षेत्र का विकास गठबंधन की सरकार की प्राथमिकता रहेगी, जो लोगों की आकाक्षाओं पर खरा उतरेगी। समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। समान तरीके से विकास करवाया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र, रामकरण, करतार सिंह, शमशेर सैनी, दिलावर, प्रदीप तथा भीम सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें