नशे के कारोबार से जुड़ा आरोपित दलेल गिरफ्तार, पांच साल से चल रहा था फरार
कर्मगढ़ गांव के निकट नशे के कारोबार से जुड़े एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित पहले से चार मामले दर्ज हैं, लेकिन पांच साल से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था।
जागरण संवाददाता, जींद : कर्मगढ़ गांव के निकट नशे के कारोबार से जुड़े एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित पहले से चार मामले दर्ज हैं, लेकिन पांच साल से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। सीआइए की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआइए इंचार्ज सुरेंद्र ¨सह ने बताया कि शनिवार शाम को सूचना मिली कि नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ कर्मगढ़ गांव निवासी दलेल ¨सह नशे के व्यापार के संबंध में गांव की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपित को काबू कर लिया। पकड़ा गया आरोपित पिछले पांच साल से फरार चल रहा था। वर्ष 2013 मे दलेल ने अपने साथियों के साथ छह क्विंटल डोडा पोस्त रखने पर मामला दर्ज किया था। उसमें अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व दलेल गिरफ्तार नहीं हुआ था। वर्ष 2017 में सीआईए जींद ने दलेल के खेत में बने कमरा से तीन क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया था, जिसमें भी दलेल गिरफ्तार नहीं हो पाया था। वर्ष 2017 मे ही दलेल के खिलाफ थाना जाखल मे 17 किलो डोडा पोस्त रखने का मामला दर्ज किया था। उसमें दलेल गिरफ्तार नहीं हो पाया था। थाना शहर नरवाना में दलेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। दलेल की पुलिस को पांच वर्ष से तलाश थी। पुलिस ने आरोपित को एक दिन के रिमांड पर लेकर दूसरी वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।