नो एंट्री के बावजूद शहर से निकल रहे भारी वाहन
संवाद सूत्र, नरवाना : शहर में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक नो एंट्री होने के बावजूद भी भारी वाहन शहर के बीच से निकल रहे हैं। जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।
संवाद सूत्र, नरवाना : शहर में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक नो एंट्री होने के बावजूद भी भारी वाहन शहर के बीच से निकल रहे हैं। जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। शहरवासी अमन मोर, हरपाल ¨सह, शुभम चोपड़ा, दिनेश शर्मा, राहुल जैन, धीरज अरोड़ा ने कहा कि प्रशासन द्वारा यह आदेश देने पर एक बार तो यह लगने लग गया था, कि वाहन चालकों व राहगीरों को जाम से मुक्ति मिलेगी। प्रशासन के आदेश कुछ दिनों तक माने गये, लेकिन उसके बाद आदेश हवा-हवाई हो गए। जिसका नतीजा यह निकल कर आया कि बाजार के अंदर से भारी वाहन निकलने लगे और जाम की स्थिति बनती रही। शहर के अंदर भारी वाहन को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों की विश्वकर्मा चौंक पर ड्यूटी लगाई गई, लेकिन भारी वाहन चालक दूसरे रास्ते से वाहन निकालने लगे। उन्होंने कहा कि सुभाष चौक पर पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है, लेकिन पुलिस कर्मी भारी वाहन को रोक नहीं रहे हैं, इससे जाम लग रहा है। जब पुलिसकर्मी से यह कहा जाता है कि भारी वाहन की दिन के समय नो एंट्री है, वो इसका रोककर चालान क्यों नहीं करते, तो वे कहते हैं कि इसमें वे क्या कर सकते हैं। उनकी ड्यूटी केवल जाम खुलवाने के लिए लगाई गई है। इससे लगता है कि पुलिस प्रशासन भी भारी वाहन को रोकने में कोई खास रूचि नहीं दिखा रहा है, चाहे जनता को परेशानी क्यों न उठानी पड़े। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर में भारी वाहन से लगने वाले जाम से राहत दिलाई जाए और उनकी नो एंट्री करवाई जाए।
--------------
शहर में नो एंट्री होने के बाद भी भारी वाहन गुजर रहे हैं, यह मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा मामला है तो इस बारे में एसएचओ को कहा जाएगा और भारी वाहन के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाएगी। वाहन चालकों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
कुलवंत बिश्नोई डीएसपी, नरवाना।