Move to Jagran APP

कांग्रेस के इशारे पर हुआ डिप्टी सीएम के निजी सचिव का विरोध : नगूरां

प्रो. जगदीश सिहाग का किसानों द्वारा किए गए विरोध को जजपा ने कांग्रेस की साजिश बताया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 06:30 AM (IST)
कांग्रेस के इशारे पर हुआ डिप्टी सीएम के निजी सचिव का विरोध : नगूरां
कांग्रेस के इशारे पर हुआ डिप्टी सीएम के निजी सचिव का विरोध : नगूरां

संवाद सूत्र, उचाना : कपास मंडी में शुक्रवार को किसान सेवा केंद्र में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग का किसानों द्वारा किए गए विरोध को जजपा ने कांग्रेस की साजिश बताया है। जजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस के कहने पर हुआ है। कुछ किसानों को गुमराह किया, जो गलत है। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में हुई जजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता जजपा किसान सेल के हलका अध्यक्ष ज्ञानी तारखां, बलवान छातर, यशपाल बुडायन, शमशेर नगूरां ने श्योकंद रूप से की।

loksabha election banner

शमशेर नगूरां ने कहा कि शुक्रवार को किसान सेवा केंद्र में जो घटना हुई, उसमें शामिल लोग राजनीति से प्रेरित थे। प्रो. सिहाग सप्ताह में दो बार किसान सेवा केंद्र आते हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो। कुछ लोगों का एजेंडा है कि राजनीतिक तौर पर कैसे दुष्यंत चौटाला को बदनाम किया जाए। जजपा के कार्यकर्ता भी किसान हैं और किसान के बेटे हैं। सभी हर तरह से किसान आंदोलन में सहयोग कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग एजेंडा बना कर किसान आंदोलन को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इससे किसान आंदोलन कमजोर होगा। किसान आंदोलन चला रहे लोगों से अपील है कि वो ऐसे शरारती तत्वों को समझाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला किसान के हक के लिए निरंतर केंद्र के नेताओं के संपर्क में है। यशपाल बुडायन, बलवान छातर ने कहा कि किसान आंदोलन को राजनीतिक एजेंडा न बनाएं। इन लोगों ने टोल पर धरने का संचालन कर रहे लोगों को भ्रमित करने का काम किया। धरने पर जो लोग थे, उन्हें कपास मंडी में नहीं आना चाहिए था। इस मौके पर साब छातर, बलकार ठेकेदार, अश्वनी सुदकैन, मंजीत सुदकैन खुर्द, राजेश झील, ऋषि मांडी, कर्ण सिंह दरोली, राजीव डूमरखां, हरिकेश काब्रच्छा, राजेश नंबरदार, विजय कुंडू, सुरेंद्र नंबरदार, मन्नी छातर, सोमबीर, सतड़ करसिधु, बलवान थुआ, वीरेंद्र अलीपुरा, राजबीर भौंगरा, मनोज झोरड़, सत्यदेव थुआ, माया तारखां मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.