Move to Jagran APP

हार पर दिखती हैं खमियां, बिहार चुनाव पर हाय-तौब्‍बा गलत : बीरेंद्र

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हार के बाद सभी को खामियां नजर आती हैं। बिहार में हार पर हाय-तौब्‍बा मचाने की जरूरत नहीं है। इस हार के कारणों की पार्टी में समीक्षा होगी। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2015 12:47 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2015 01:18 PM (IST)
हार पर दिखती हैं खमियां, बिहार चुनाव पर हाय-तौब्‍बा गलत : बीरेंद्र

जागरण संवाददाता, जींद। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हार के बाद सभी को खामियां नजर आती हैं। बिहार में हार पर हाय-तौब्बा मचाने की जरूरत नहीं है। इस हार के कारणों की पार्टी में समीक्षा होगी। बिहार चुनाव में हार के बावजूद भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके साथ ही उन्हाेंने कहा कि हरियाणा में उपमुख्यमंत्री की जरूरत नहीं है। यह प्रदेश बहुत छोटा है।

loksabha election banner

प्रदेश में अलग डिप्टी सीएम की जरूरत नहीं

उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी व उसके सहयोगी दलों की हार पर ज्यादा परेशान हाेने की जरूरत नहीं है। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बिहार में हार के कई कारण हैं और पार्टी इसकी समीक्षा कर आगे बेहतर रणनीति से कार्य करेगी।

वह बृहस्पतिवार को रोहतक रोड पर एशियन गेम्स में शाटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर पहुंचे खिलाडी लक्ष्य के स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हार के बाद सभी को खामियां नजर आती हैं। पिछले बिहार चुनाव में कांग्रेस ने 200 करोड़ रुपये में चार सीट जीती थी। उन्होंने कहा कि 30 साल के पुराने दुश्मनों के एक साथ अाने के कारण वहां राजग को हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में उपमुुख्यमंंत्री बनाने की कोई जरूरत नहीं है। यह प्रदेश छोटा है अौर मुख्यमंत्री भलीभंति इसका काम देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का प्रोफेशनल बनना गलत नहीं है। यदि उन्हें पूरी सुविधाएं मिले तो वे देश का नाम रोशन कर सकते हैं, जैसा जींद के लक्ष्य ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नौकरी की बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। यहां रुतबा व पैसा दोनों ही बहुत है।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे से जुड़ने के बाद जींद का तेजी से विकास होगा। यहां हाइवे से अलग बनेगा। कबड्डी में लड़कियों के लिए लीग सिस्टम बनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.