डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में जीते दो पदक
कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और दो मेडल अपने नाम किए।
संवाद सूत्र, नरवाना : कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और दो मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्राचार्य डॉ. रवींद्र कौशिक व प्रशिक्षक बारु राम ने संयुक्त रूप से बताया कि खिलाड़ी दिव्या ने अपने आयु वर्ग सात से 9 वर्ष के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हर्ष ने 60 किलोभार में तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन सुशील कौशिक भी खास तौर पर मौजूद रहे।