डीएवी स्कूल में हुई राम बनो प्रतियोगिता
डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा राम बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सभी बच्चों को घर पर रहकर राम की वेशभूषा धारण कर अपनी फोटो विद्यालय में भेजने के लिए कहा गया था।
जागरण संवाददाता, जींद : डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा राम बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सभी बच्चों को घर पर रहकर राम की वेशभूषा धारण कर अपनी फोटो विद्यालय में भेजने के लिए कहा गया था। स्कूल प्राचार्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि प्रतियोगिता में 1000 से भी अधिक छात्रों ने भाग लिया व श्रीराम के विभिन्न स्वरूप धारण कर श्रीराम को स्मरण किया। उन्होंने बताया की सभी चित्र, ऑडियो व वीडियो सहित एकत्रित कर लिए गए हैं। जिनमें से सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन की प्रक्रिया दो दिन जारी रहेगी। शनिवार को इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम ऑनलाइन किया जाएगा। इस मौके पर श्रीराम के आचरण व चरित्र का गुणगान भी किया जाएगा।