Move to Jagran APP

डीएवी स्कूल बना नेशनल क्लस्टर खेल महाकुंभ का ओवरऑल चैंपियन

डीएवी के तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का रविवार को समापन हुआ। इस खेल महाकुंभ में डीएवी पब्लिक स्कूल जींद ने

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 06:50 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:50 AM (IST)
डीएवी स्कूल बना नेशनल क्लस्टर खेल महाकुंभ का ओवरऑल चैंपियन
डीएवी स्कूल बना नेशनल क्लस्टर खेल महाकुंभ का ओवरऑल चैंपियन

जागरण संवाददाता, जींद : डीएवी के तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का रविवार को समापन हुआ। इस खेल महाकुंभ में डीएवी पब्लिक स्कूल जींद ने 83 प्वाइंट हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। जींद जोन के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विद्यार्थी ने बताया कि डीएवी नारनौल 43 प्वाइंट हासिल कर फ‌र्स्ट रनर-अप तथा केएल आर्या डीएवी हिसार ने 37 प्वाइंट हासिल कर सेकंड रनर-अप बनकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। स्विमिग लड़कों में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल हिसार ने तथा लड़कियों में डीएवी जींद प्रथम स्थान पर रहा। जिमनास्टिक में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी व लड़कियों में कलीराम डीएवी पब्लिक स्कूल सफीदों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हॉकी मैच में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल हिसार व लड़कियों में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल हिसार ने बाजी मारी। कराटे में डीएवी जींद व लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल हिसार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज में लड़कों में एसबीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद व लड़कियों में आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल हिसार प्रथम रहे। टेबल टेनिस में लड़कों में एसबीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद प्रथम स्थान पर रहा। लड़कियों में एसबीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद ने अपना परचम फहराया। खो-खो प्रतियोगिता में लड़कों ने डीएवी पब्लिक स्कूल नारनौल व लड़कियों में भी एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल नारनौल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल नारनौल व लड़कियों में बीएलजेडी डीएवी स्कूल जाखल प्रथम रहा। योग में डीएवी जींद प्रथम और लड़कियों में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद प्रथम रहा। ताइक्वांडो में लड़कों में एमएलएस डीएवी नारनौल और लड़कियों में डीएवी स्कूल रतिया प्रथम रहा। रैसलिग में लड़कों में केएल आर्या डीएवी स्कूल हिसार व लड़कियों में डीएवी स्कूल जींद प्रथम रहा। वुशू में डीएवी जींद व लड़कियों में केएल आर्या डीएवी स्कूल हिसार प्रथम रहा। जूडो में डीएवी भिवानी व लड़कियों में डीएवी हिसार प्रथम रहा। क्रिकेट में डीएवी टोहाना व लड़कियों में डीएवी नरवाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल लड़कों में डीएवी हिसार व लड़कियों में डीएवी जींद प्रथम रहा। फुटबॉल में डीएवी जींद व लड़कियों में डीएवी टोहाना, हैंडबॉल में डीएवी हिसार व लड़कियों में डीएवी रतिया प्रथम रहा। वॉलीबॉल में लड़कों में डीएवी कोसली व लड़कियों में डीएवी टोहाना, रोलर स्केटिग में लड़कों में डीएवी नरवाना व लड़कियों में डीएवी नरवाना, बॉक्सिग में लड़कों में डीएवी हिसार व लड़कियों में डीएवी फतेहाबाद प्रथम रहा। बैडमिटन में लड़के व लड़कियों में डीएवी प्रथम रहा। तीरंदाजी में डीएवी नारनौल व लड़कियों में डीएवी, लॉन टेनिस में लड़कों व लड़कियों में डीएवी जींद, एयर राइफल एवं क्रिस्टल शूटिग में रतिया व लड़कियों में जाखल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस खेल महाकुंभ का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब एमएलएस डीएवी स्कूल नारनौल के छात्र परमजीत को मिला।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK