गोल्डन हाई स्कूल हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
शिव कॉलोनी स्थित गोल्डन हाई स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर टाई बांधना थ्री लेग रेस एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जागरण संवाददाता, जींद : शिव कॉलोनी स्थित गोल्डन हाई स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर, टाई बांधना, थ्री लेग रेस एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को चाचा नेहरू के बारे में भजन, कविता एवं नाटक के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्याध्यापक विजेंद्र रेढू ने बच्चों को बाल दिवस के बताते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों से हमेशा प्यार प्रेम करते रहना चाहिए। बच्चे राष्ट्र का भविष्य है। उनके सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता विद्यालय और सरकार सभी जिम्मेदार हैं।