मोतीलाल स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस पर संगीत अध्यापक धीरज की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 07:10 PM (IST)
जींद : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस पर संगीत अध्यापक धीरज की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने नाटक, डांस, रंगमंच, कविता, प्रार्थना से अपने अभिनय को दर्शाया। स्नेहा, यशिका, आशिमा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। बाल भवन में चल रही प्रतियोगिताओं में स्कूल के कई विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर ग्रुप बी, सी और ग्रुप डी में बेहतर प्रदर्शन दिखाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिसार में हो रहे मंडल स्तर पर भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के चेयरमैन संदीप दहिया, प्राचार्य रविद्र कुमार और प्रशासक वीपी शर्मा ने बच्चों को हरियाणा दिवस की बधाई दी। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें