Move to Jagran APP

बारिश से फसलों में होगा फायदा, न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार रात भी रुक-रुककर बारिश होती रही। शनिवार सुबह आठ से रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 16.43 एमम बारिश हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:31 PM (IST)
बारिश से फसलों में होगा फायदा, न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड
बारिश से फसलों में होगा फायदा, न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

जागरण संवाददाता, जींद : जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार रात भी रुक-रुककर बारिश होती रही। शनिवार सुबह आठ से रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 16.43 एमम बारिश हुई। जींद में 17 एमएम, नरवाना में 19 एमएम, सफीदों में 20 एमएम, जुलाना में 19 एमएम, उचाना में 12 एमएम, पिल्लूखेड़ा में 16 एमएम तथा अलेवा में 12 एमएम बारिश हुई। रविवार अलसुबह बूंदाबांदी के बाद दिन में धूप भी निकली। दिनभर बादलों के बीच धूप-छांव का खेल चलता रहा। आसमान में बादल छाए रहे, दोपहर बाद धूप भी निकली। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर हुए बारिश और तेज गति से चली हवा के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई थी।

loksabha election banner

रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हवा की गति कम होने के बाद भी ठंड का अहसास होता रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

बारिश फसलों के लिए फायदेमंद

आसमान में पिछले कई दिनों से बादल छाए हुए थे। शुक्रवार रात को बूंदाबांदी हुई। शनिवार को दिनभर और रात को रुक-रुक कर बारिश होती रही। रात को तेज गति से हवा चली, जो जनमानस के साथ-साथ पशुओं के लिए परेशानी का सबब रहा। बारिश से फसलों के लिए फायदेमंद है। गेहूं की फसल में किसानों का सिचाई का खर्च बचेता, वहीं बढ़वार भी अच्छी होगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर अब मौसम साफ हो जाता है, तो फसलों को और फायदा पहुंचेगा।

आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

पांडू पिडारा कृषि विज्ञान केंद्र से मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि आगे फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि जहां फसलों में पानी है, उसे निकाल दें। उसके बाद ही खाद का प्रयोग करें। गेहूं की फसल में अगर खरपतवार है, तो उसके लिए स्प्रे करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.