सीआर किसान कॉलेज की टीम ने स्क्रिप्ट राइटिग में जीता गोल्ड
प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह मलिक ने बताया कि महोत्सव में कॉलेज की दो टीमों ने हिस्सा लिया। हरियाणवी स्क्रिप्ट राइटिंग में टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
जागरण संवाददाता, जींद : छोटू राम किसान कॉलेज के विद्यार्थियों ने हाल ही में महेंद्रगढ़ में हुई इंटर यूनिवर्सिटी युवा सांस्कृतिक महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विधाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह मलिक ने बताया कि महोत्सव में कॉलेज की दो टीमों ने हिस्सा लिया। हरियाणवी स्क्रिप्ट राइटिंग में टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा फोक सांग, सामान्य एवं सोलो डांस हरियाणवी में भी टीम को प्रथम स्थान हासिल हुआ। संस्कृत ड्रामा, माइम, रसिया, हरियाणवी ग्रुप डांस, सोलो डांस, हरियाणवी पुरुष पॉप सांग समेत पांच विधाओं में दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। डॉ. मलिक ने कहा कि उनके कॉलेज के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर कॉलेज, माता-पिता और गांव तथा जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. अनिल दलाल भी खास तौर पर मौजूद रहे।