राम मंदिर के निर्माण के लिए चार लाख रुपये का सहयोग
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।
संवाद सूत्र, नरवाना : अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक वीरभान, विवेक, सुरेंद्र, नरेंद्र, गौरव दीप, संपर्क प्रमुख सतबीर नरवाना में निधि समर्पण अभियान में निधि समर्पण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे थे। हाउसिग बोर्ड कालोनी निवासी संतोष उप्पल व पुष्पा मित्तल ने निधि समर्पण अभियान में सहयोग की इच्छा जताते हुए 4 लाख एक हजार रुपये की राशि दान दी। इस अवसर पर एडवोकेट रमेश मित्तल, सतीश मित्तल, डा. रोबिन, दीपक सिगला, अशोक कक्कड़, सतनारायण, अशोक नागपाल, संटी उपस्थित थे। निधि संग्रह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा
संवाद सूत्र, सफीदों: श्री अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर सफीदों में धन संग्रह निरंतर जारी है। जनता पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ रामदूत टोलियों को धन दान दे रहे हैं। विश्व हिदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविद शर्मा ने बताया कि निधि संग्रह का यह कार्य 27 फरवरी तक चलेगा। धन संग्रह कर रही टोलियों का प्रयास है कि घर-घर व जन-जन के पास तक इस कार्य के लिए पहुंचा जा सके। टोलियों को 10, 100 व 1000 रुपए के कूपन दिए गए हैं। उससे अधिक के दानदाताओं से चेक लिए जा रहे हैं। इस कार्य में नगर की अनेक धार्मिक व सामाजिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर अरविद शर्मा के अलावा विहिप के प्रखंड अध्यक्ष जयदेव माटा व निधि संग्रह के अभियान हिसाब-किताब प्रमुख यशपाल सूरी भी विशेष रूप से मौजूद थे।