Move to Jagran APP

कांग्रेस ने शुरू किया भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान

जींद में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर सोमवार को कांग्रेस ने सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्व में भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 11:31 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 11:31 PM (IST)
कांग्रेस ने शुरू किया भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान
कांग्रेस ने शुरू किया भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान

जागरण संवाददाता, जींद: भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर सोमवार को कांग्रेस ने सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्व में भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर जिलेभर से लघु सचिवालय में पहुंचे कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

सफीदों से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, जासूसी कांड आदि तमाम मुद्दों के साथ किसान-मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ आम आदमी के पास जाएंगे और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों के बारे में बताएंगे। गांगोली ने कह कि आज के ही दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। तब देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा था, अब देश में लोकतंत्र बचाने व विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा देशभर में गूंजेगा। जब तक भाजपा की सरकारें देश व राज्यों की सत्ता में हैं, तब तक भ्रष्टाचार का दंश बढ़ता रहेगा। गांगोली ने कहा कि भाजपाई लोक दिखावे के लिए राष्ट्रभक्ति की बातें करते हैं, लेकिन देश व समाज की एकता को सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा ने ही पहुंचाया है। हरियाणा बेरोजगारी व गुंडागर्दी में नंबर एक पहुंच गया है। किसान की हालत बहुत दयनीय हो चुकी है। बारिश के कारण जींद जिले में हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है, लेकिन अभी तक स्पेशल गिरदावरी का आदेश नहीं दिया गया है।

इस अवसर पर जिला संयोजक सुरेंद्र श्योकंद उचाना, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र जुलाना, युवा नेता प्रदीप गिल, युवा कांग्रेस नेता दिनेश डाहौला, महिला सेल की जिला अध्यक्ष ज्योति ग्रोवर, रमेश सैनी, एसी मोर्चा के जिला प्रधान कमल चौहान, विकास बंसल शहरी अध्यक्ष सेवादल आदि अनेक जिला कांग्रेस के गणमान्य साथी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.