देशहित में है नागरिकता संशोधन बिल : बीरेंद्र सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में नागरिक संशोधन बिल को पास करने का संकल्प किया था।
संवाद सूत्र, उचाना : पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में नागरिक संशोधन बिल को पास करने का संकल्प किया था। जिसको भाजपा ने पूरा किया है। जिस पर विपक्ष द्वारा हो-हल्ला करने का कोई कारण नहीं बनता। वे रजबाहा रोड पर खापड़ गांव की पूर्व सरपंच प्रवीण के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां लोगों की समस्याओं को भी सुना। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी निरंतर देश को सशक्त बनाने वाले फैसले ले रहे है। धारा 370 जम्मू-कश्मीर से हटाना का ऐतिहासिक फैसला था। जो वायदे देश की जनता से भाजपा ने किए है उन वायदों को पूरा करने में भाजपा लगी है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह निरंतर देश को सशक्त बनाने वाले फैसले ले रहे है। नागरिकता संशोधन बिल पर हो-हल्ला कर विपक्ष सिर्फ अपनी राजनीति को चमकाने का काम कर रहा है। आज भाजपा ने कोई मुद्दा विपक्ष के पास नहीं छोड़ा है। देश निरंतर पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सशक्त, समृद्ध बन रहा है। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखा, संजीव डूमरखा, सुरेंद्र गर्ग, राममेहर दनौदा, धर्मेद्र चहल, रामकुमार घोघड़िया, दिलबाग श्योकंद, राजेंद्र दरोली, अनूप श्योकंद, मा. बलवान, कंवल सिंह, गुरनाम पालवां, वीरेंद्र करसिधु मौजूद रहे।