दीपावली पर बच्चों ने दी शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति
एसएमआर स्कूल में दीपावली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बचों ने सेव गर्ल चाइल्ड बंदी छोड़ दिवस हरियाणा दिवस और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
संवाद सूत्र, सफीदों : एसएमआर स्कूल में दीपावली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सेव गर्ल चाइल्ड, बंदी छोड़ दिवस, हरियाणा दिवस और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने रामलीला के माध्यम से दर्शकों का मन मोहा और गुरुबाणी भी प्रस्तुत की। स्कूल प्रिसिपल सविता कपूर ने कहा कि दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक चलने वाला सबसे बड़ा पर्व होता है। इस दिन भगवान श्रीराम, सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। इसी दिन साल 1577 में अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का शिलान्यास हुआ था और साल 1619 में भी इसी दीवाली पर्व के दिन ही सिखों के छठे गुरु हरगोविद सिंह जेल से रिहा किए गए थे। दीपावली पर्व को बुराई पर अच्छाई की प्रतीक माना जाता है।