कांग्रेस भवन में आज मनाया जाएगा बाल दिवस
कांग्रेस कार्यालय प्रभारी रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मंगलवार को कांग्रेस भवन में बाल दिवस के रुप में मनाया जाएगा।
जासं, जींद : कांग्रेस कार्यालय प्रभारी रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मंगलवार को कांग्रेस भवन में बाल दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस मौके पर जींद विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी अनिल चौहान कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। बैठक में जींद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बूथ को मजबूत कर रही है। भारद्वाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। इसी कारण उनको चाचा नेहरु के रुप में भी जाना जाता है। बैठक में जवाहरलाल नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।