मुख्यमंत्री ने शमशेर सुरजेवाला के निधन पर किया शोक व्यक्त
सीएम मनोहर लाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन के बाद उनके निवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया।
संवाद सूत्र, नरवाना : सीएम मनोहर लाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन के बाद उनके निवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि शमशेर सुरजेवाला ने पूरा जीवन गरीब, किसान व मजदूर के जीवन उत्थान में लगाया। वह एक स्पष्ट, प्रखर एवं ईमानदार राजनेता थे। राजनीतिक तौर पर उनकी क्षतिपूर्ति असंभव है। इसके अतिरिक्त खेल मंत्री संदीप सिंह, महिला उत्थान एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, सुप्रिया श्री नेत, प्रणव झा, शक्ति सिंह गोहिल, राजीव त्यागी, अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ. अशोक तंवर, चरणजीत रोड़ी, सुधीर शर्मा, ठाकुर कौल सिंह, हिमाचल के राजा अवस्थी, पंजाब के मंत्री ब्रह्म महेंद्रा सिंह, अनिल धंतौडी, बादली के विधायक कुलदीप वत्स, विपुल गोयल, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक, विधायक कुलदीप बिश्नोई, विधायक अंबाला असीम गोयल, राजस्थान की विधायक कृष्णा पूनिया, पंजाब के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह जाखड़, मिनाक्षी चंद्रा, निर्मल सिंह, संतोष सारवान, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, वचनसिंह आर्य, विधायक अमित सिहाग, शिरोमणी अकाली दल के उपाध्यक्ष राजेंद्र दीपा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व विधायक दिवान पवन शाहनी, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, पूर्व विधायक कैप्टन छतरसिंह हुड्डा, डॉ. केवी सिंह ने भी सुरजेवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया।