Move to Jagran APP

हॉकी में छाया उचाना कलां का चैतन्या श्योकंद

विशाखापट्टनम (आंधप्रदेश) में हुई 57वीं नेशनल रोलर हॉकी अंडर-11 प्रतियोगिता में टीम हरियाणा ने गोल्ड मेडल जीता।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 06:20 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 06:20 AM (IST)
हॉकी में छाया उचाना कलां का चैतन्या श्योकंद
हॉकी में छाया उचाना कलां का चैतन्या श्योकंद

संवाद सूत्र, उचाना : विशाखापट्टनम (आंधप्रदेश) में हुई 57वीं नेशनल रोलर हॉकी अंडर-11 प्रतियोगिता में टीम हरियाणा ने गोल्ड मेडल जीता। उचाना कलां का चैतन्या श्योकंद विजेता टीम का हिस्सा बना। चैतन्या के पिता संजय श्योकंद ने बताया कि चैतन्या श्योकंद पंचकूला के भवन विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला में 5वीं कक्षा में पढ़ रहा है। नेशनल हॉकी प्रतियोगिता विशाखापट्टनम में चल रही है। इस प्रतियोगिता के अंडर-11 के फाइनल मुकाबले में यूपी को हरा कर हरियाणा विजेता बना। चैतन्या ने प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता की तरह नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर खेल कर टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की। चैतन्या श्योकंद ने बताया कि कैथल में हरियाणा रोलर स्केटिग एसोसिएशन द्वारा हुडा सेक्टर-20 स्पोटर्स कॉप्लेकक्स में 33वीं राज्य स्तरीय रोलर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। अंडर-11 वर्ग में पंचकूला की टीम विजेता बनी थी। विजेता टीम के छह खिलाड़ी, छह अन्य बेस्ट खिलाड़ियों को चुन कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम चुनी गई थी। 7 से 13 दिसंबर तक कुरूक्षेत्र में कैंप नेशनल प्रतियोगिता के लिए आयोजित हुई थी। विभिन्न वर्गो में नेशनल प्रतियोगिता 14 से 24 दिसंबर तक वोडा पार्क विशाखापट्टनम में नेशनल प्रतियोगिता चलेगी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा विजेता बना।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.