अलेवा ब्लॉक में पराली जलाने पर आठ किसानों पर केस
अलेवा पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की शिकायत पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 8 किसानों के खिलाफ पराली जलाकर पर्यावरण को दूषित करने का केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, अलेवा : अलेवा पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की शिकायत पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 8 किसानों के खिलाफ पराली जलाकर पर्यावरण को दूषित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अलेवा के खंड कृषि अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि किसी ने सूचना दी कि थुआ गांव के खेतों में किसान पराली को जलाकर पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं। अलेवा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच करने के बाद थुआ निवासी जलजीत, महेंद्र व सुनील को पराली जलाकर पर्यावरण को दूषित करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को लिखित में शिकायत दी। इसी तरह दुड़ाना निवासी हरपाल सिंह, हसनपुर निवासी रोहताश व रायचंदवाला निवासी जयवीर, अलेवा निवासी मेशा तथा नगूरां निवासी रमेश को पराली जलाकर पर्यावरण को दूषित करते पाया।