काफी ने 3 हजार मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के संगरूर में किया।जिसमें एसडी स्कूल की छात्रा काफी ने भी भाग लिया था।
संवाद सूत्र, नरवाना : एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के संगरूर में किया।जिसमें एसडी स्कूल की छात्रा काफी ने भी भाग लिया था। प्रतियोगिता में काफी ने 3 हजार मीटर दौड़ में अन्य खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। प्राचार्या मंजू मित्तल ने काफी ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को किसी न किसी प्रतियोगिता में अवश्य भाग लेना चाहिए, जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। छात्रा काफी की इस उपलब्धि पर समिति के प्रधान सुरेश सिघल, उप प्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिगला ने विजेता छात्रा को बधाई दी और डीपी रामरति व कोच कपूर सिंह की हौसला अफजाई की।