आर्य स्कूल के शिक्षकों को शिक्षा बोर्ड ने किया सम्मानित
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 6 शिक्षकों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने सम्मानित किया है।
संवाद सूत्र, नरवाना : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 6 शिक्षकों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने सम्मानित किया है। प्राचार्य रघुभूषण लाल गुप्ता ने बताया कि मार्च 2018 में 12वीं कॉमर्स संकाय के छात्र तुषार ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर पूर्व प्राचार्य विनोद कौशिक, गौतम गर्ग, संदीप शर्मा, दीपक सिगला, नितिन कुमार, संजीव गुप्ता प्रवक्ता को सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में भी छात्र महेश ने मेडिकल संकाय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस मौके पर प्रबंधक समिति के प्रधान अनिल आर्य, विवेक आर्य, आमोद कुमार, इन्द्रजीत आर्य, नरेश आर्य, विजय कुमार, अश्वनी आर्य मौजूद रहे।