कई रोगों की अचूक दवा राजयोग मेडिटेशन : बीके सीमा
राजयोग मेडिटेशन कई रोगों की अचूक दवा है। यह परमात्मा से सर्व संबंध जोड़ कर सभी समस्याओं का हल करने की कला सिखाता है। इससे तनाव ब्लड प्रेशर आदि बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इसके अभ्यास से व्यक्ति एकाग्रता मनोबल माइंड मैनेजमेंट याददाश्त सहनशक्ति आदि कई गुणों से भरपूर हो जाता है।
संवाद सूत्र, नरवाना : राजयोग मेडिटेशन कई रोगों की अचूक दवा है। यह परमात्मा से सर्व संबंध जोड़ कर सभी समस्याओं का हल करने की कला सिखाता है। इससे तनाव, ब्लड प्रेशर आदि बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इसके अभ्यास से व्यक्ति एकाग्रता, मनोबल, माइंड मैनेजमेंट, याददाश्त, सहनशक्ति आदि कई गुणों से भरपूर हो जाता है। यह विधि कमजोर मन को ताकतवर बनाती है। राजयोग मेडिटेशन में परमात्मा को धरती पर आना पड़ा। यह जानकारी ब्रह्माकुमारीज सेंटर प्रभारी राजयोगिनी सीमा दीदी ने गांव उझाना में आयोजित शिव जयंति महोत्सव में दी।
उन्होंने आह्वान किया कि निश्शुल्क में यह विधि सीखकर अपने जीवन को खुशहाल बनाने के इस स्वर्णिम मौके का लाभ उठाएं, तभी शिव रात्रि मनाना सार्थक होगा। बीके ममता, बीके रेणु और बीके मीना ने आत्मा-परमात्मा, राजयोग और संस्था के बारे में बताया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने राजयोग मेडिटेशन से शांति की अनुभूति कराई। इस अवसर पर सरपंच सतबीर सैनी, धीरा सिंह आदि मौजूद थे।