Move to Jagran APP

बूथ स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस : मोर

जागरण संवाददाता जींद भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक कैथल रोड स्थित पार्टी

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 07:45 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 07:45 AM (IST)
बूथ स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस : मोर
बूथ स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस : मोर

जागरण संवाददाता, जींद : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक कैथल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर ने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस त्योहार के रूप में बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। कार्यकर्ता अपने घर की छत पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिला स्तर पर समारोह आयोजित किया जाएगा। 14 अप्रैल को कार्यालय में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक मे जिला महामंत्री डा. राज सैनी व जगदीश उझाना, वरिष्ठ नेता सोमदत्त शर्मा, सज्जन गर्ग, ओम प्रकाश नैन, सुमन बेदी, कर्मबीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष डीसी विकास, सियाराम गोयल, सुखदीप, जिला कार्यालय सचिव नरेंद्र शर्मा, जिला सचिव धर्मेंद्र शर्मा, उषा बिडलान, सह मीडिया प्रभारी बबलू गोयल, भीम सैनी, हरीश शर्मा, मुकेश रामराय, सतीश सांगवान, मुकेश लुदाना उपस्थित रहे।

loksabha election banner

घरों की छतों पर झंडा लगाकर मनाएंगे स्थापना दिवस: डा. तायल

संवाद सूत्र, जुलाना : भाजपा जिला सचिव डा. पुष्पा तायल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाएंगे। इस दिन सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी छतों पर भाजपा का झंडा लगाएंगे। पार्टी के चार पांच कार्यकर्ता महिला व पुरुष मिलकर पार्टी का झंडा सभी के छतों पर लगाएंगे। इसके साथ-साथ आने वाली 14 अप्रैल को संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को जिले स्तर पर मनाएंगे। इस दिन सभी कार्यकर्ता अपने साथ कम से कम दस दस साथियों को लेकर जींद पहुंचेंगे। भाजपा जिला सचिव नेत्री डा. पुष्पा तायल ने कहा कि भाजपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के कारण अभी हाल में होने वाले आसाम, बंगाल चुनाव में भाजपा बहुमत हासिल करके सरकार बनाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.