व्यापारियों को बदमाशों से डरने की नहीं जरूरत : सैनी
वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर सैनी ने कहा कि व्यापारियों को बदमाशों से डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा शासन में अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे है। आम जनता व व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और सरकार इसे बखूबी से निभा रही है।
संवाद सूत्र, सफीदों: वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर सैनी ने कहा कि व्यापारियों को बदमाशों से डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा शासन में अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे है। आम जनता व व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और सरकार इसे बखूबी से निभा रही है। सैनी रविवार को सफीदों के व्यापारी सतीश जैन के पास पहुंचे थे, जिनसे बदमाशों ने दो करोड़ रुपये की चौथ मांगी थी।
सैनी ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जींद के डीआइजी अश्विनी शैणवी के नेतृत्व में पुलिस ऐसे बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजेगी, चाहे कोई विदेश में भी क्यों न छिपा बैठा हो। भाजपा सरकार ने कभी भी बदमाशों को पनपने नहीं दिया। या तो बदमाश प्रदेश को छोड़ गए या फिर जेल की हवा खा रहे हैं। व्यापारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने सतीश जैन को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने पर प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर उनके साथ व्यापार मंडल के प्रधान राज मित्तल, हिमलेश जैन, अनिल जैन, राजेश जैन, संजय शर्मा, दिनेश राणा, कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।