Move to Jagran APP

भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार करा रही तेजी से विकास : तायल

प्रदेश में भाजपा जजपा गठबंधन सरकार तेजी से विकास कार्य करवा रही है। भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास है। यह बात भाजपा जिला सचिव डा पुष्पा तायल ने कही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 05:20 PM (IST)
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार करा रही तेजी से विकास : तायल
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार करा रही तेजी से विकास : तायल

संवाद सूत्र, जुलाना : प्रदेश में भाजपा जजपा गठबंधन सरकार तेजी से विकास कार्य करवा रही है। भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास है। यह बात भाजपा जिला सचिव डा पुष्पा तायल ने जुलाना में पत्रकारों से बात करते हुए कही। तायल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी विधानसभाओं में एक समान विकास करवा रहे हैं। जुलाना क्षेत्र में पौली खरक जाटान मार्ग का नवीनीकरण करवाया जा रहा है। जिस पर 48.54 लाख रुपये की लागत आएगी। रामकली से करसोला मार्ग के नवीनीकरण पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च आएंगे। नई अनाज मंडी से बख्ता खेड़ा, गतौली से खरैंटी, अशरफगढ़ से बिरोली आदि संपर्क मार्गों पर काम चला हुआ है। लगभग एक दर्जन मार्गों को 12 फीट से बढ़ाकर 18 फीट तक चौड़ा करवाने के लिए मांग पत्र मुख्यमंत्री को भिजवा दिया गया है। जुलाना नगरपालिका के सभी वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए एक लिस्ट सचिव से लेकर मुख्यमंत्री को भिजवा दी गई है। अनाज मंडी के तृतीय भाग के निर्माण के लिए, जिसके ऊपर लगभग 2.66 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.