Move to Jagran APP

सोनिया गांधी नहीं छोड़ रही पुत्र मोह : बीरेंद्र सिंह

कस्बे के राजीव गांधी महाविद्यालय में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित हुआ। उसमें केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह प्रदेश सह-प्रभारी विश्वास नारंग हिसार लोकसभा प्रभारी वीर कुमार यादव और भाजपा विधायक प्रेमलता ने पन्ना प्रमुखों को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 07:53 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 07:53 AM (IST)
सोनिया गांधी नहीं छोड़ रही पुत्र मोह : बीरेंद्र सिंह
सोनिया गांधी नहीं छोड़ रही पुत्र मोह : बीरेंद्र सिंह

संवाद सूत्र, उचाना : कस्बे के राजीव गांधी महाविद्यालय में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित हुआ। उसमें केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विश्वास नारंग, हिसार लोकसभा प्रभारी वीर कुमार यादव और भाजपा विधायक प्रेमलता ने पन्ना प्रमुखों को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में हलके 3314 पन्ना प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 25 साल पहले सोनिया गांधी को कहा था कि आप प्रियंका गांधी को राजनीति में आगे करें, लेकिन पुत्र मोह में वे उस समय ऐसा नहीं कर पाई। सोनिया गांधी ने पुत्र मोह में आकर राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बना कर पीएम पद के लिए आगे किया है। किसानों की कौड़ियों के भाव में जमीन लूट कर कांग्रेस ने सत्ता में रहने के दौरान खिलवाड़ किया है। जिसकी वजह से आज पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीबीआइ की जांच भुगत रहे है। कांग्रेस में 42 साल तक रहे बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 42 साल की राजनीति में देश के लिए कुछ नहीं सिखाया, लेकिन भाजपा ने पांच साल की राजनीति में देश के लिए बहुत कुछ सीखा है। विधानसभा चुनाव लड़ने का अब कोई मन नहीं है, अब तक सात विधानसभा चुनाव वे लड़ चुके हैं। भाजपा अगर विधानसभा चुनाव में सीएम पेश करें तो वे विधानसभा चुनाव लड़ सकते है। कांग्रेस की दो बार प्रदेश में शून्य हो गई थी। तब मेरे को कांग्रेस ने जिम्मेदारी दी थी, प्रदेश में कांग्रेस की वापस कराई। इतना करने के बावजूद कांग्रेस ने मेरे साथ वह किया, जो राजनीति इतिहास में किसी नेता के साथ नहीं हुआ। विश्वास नारंग ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख तक की मेडिकल सुविधा, गरीब परिवारों को 2022 तक पक्के मकान, हर घर में रसोई गैस-सिलेंडर के अलावा बिजली के दाम कम करने का काम किया है। हमारी सरकार ने 1950 रुपये प्रति क्विंटल घोषित मूल्य पर बाजरा खरीदा, अब 4200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव सरसों खरीद रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.