Move to Jagran APP

बिनैन खाप प्रधान नफे सिंह ने बद्दोवाल धरने को दिया समर्थन

हरियाणा की खापों में सबसे बड़ी सर्वजातीय बिनैन खाप के प्रधान नफे सिंह नैन ने बद्दोवाल टोल पर जाकर किसानों के धरने को समर्थन दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 08:20 AM (IST)
बिनैन खाप प्रधान नफे सिंह ने बद्दोवाल धरने को दिया समर्थन
बिनैन खाप प्रधान नफे सिंह ने बद्दोवाल धरने को दिया समर्थन

संवाद सूत्र, नरवाना : हरियाणा की खापों में सबसे बड़ी सर्वजातीय बिनैन खाप के प्रधान नफे सिंह नैन ने बद्दोवाल टोल पर जाकर किसानों के धरने को समर्थन दिया। नफे सिंह नैन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों काले कृषि कानून किसान विरोधी हैं, जिसके लिए चल रहे आंदोलन का वे समर्थन करते हैं। इन तीनों कानूनों से जहां सरकारी मंडी खत्म हो जाएंगी, तो प्राइवेट मंडियां अपनी मनमानी करेंगी। छोटा किसान अपने ही खेत में मजदूर बन कर रह जायेगा। शुक्रवार को धरने में कलौदा कलां, कलौदा खुर्द, नेहरा, अमरगढ़, कर्मगढ़, हरनामपुरा, ढाकल, सींसर, सिगवाल तथा आसपास के गांव के काफी संख्या में पुरुष-महिलाएं शामिल हुए। धरने में महिलाएं तो ठेठ हरियाणवी पहनावे में नाचती व गीत गाती शामिल हुई। इस अवसर पर किसान नेता मा. बलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के तमाम मजदूरों और किसानों को एकता दिखाते हुए भाजपा की जाति के आधार पर पालेबंदी की साजिश को विफल करना होगा। धरने में चांद बहादुर, दलबीर मोर, संजीव ढाकल, विजय धीमान, धर्मपाल चहल, शीशपाल गुलाडी, डॉ रामचन्द्र, रणधीर मोर, सुनील बद्दोवाल, सतबीर खरल, बलराज दबलैन, बसाऊ कलौदा आदि ने भी अपने विचार रखे। गायक कलाकारों ने धरने को दिया दान

loksabha election banner

धरने पर महताब ढाकल और रमेश बेलरखां ने देशभक्ति रागनियों के माध्यम से किसानों का मनोरंजन किया। उन्होंने जो भी किसानों द्वारा दान मिला, उनके द्वारा बद्दोवाल टोल संघर्ष समिति को ही दान कर दिया। उन्होंने कहा कि किसान कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं, इसलिए उनका फर्ज बनता है कि उनके द्वारा भी धरने को सहयोग दिया जाये, जिससे धरना लगातार चलता रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.