कल से प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल : बजरंग गर्ग
जींद अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व व्यापार मंडल के प्रां
जागरण संवाददाता, जींद : अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश का किसान लुट रहा है और व्यापारी पिस रहा है। कृषि संबंधित तीन नए अध्यादेश किसान, आढ़ती व मजदूर विरोधी काला कानून है। इससे देश व प्रदेश का किसान, आढ़ती व मजदूर बर्बाद हो जाएगा। सफीदों रोड स्थित एक होटल में व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बजरंग दास गर्ग ने बताया कि तीनों अध्यादेश के विरोध में 18 सितंबर से पूरे प्रदेश की अनाज मंडियों में अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल रहेगी। सरकार शांतिप्रिय आंदोलन को कुचलने के लिए किसान व आढ़तियों पर लाठियां बरसा रही है और झूठे मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज बंद करना चाहती है। जब तक सरकार अध्यादेश में यह नहीं लिखती कि किसान की कोई भी फसल सरकार व प्राइवेट कंपनियां एमएसपी रेटों से कम नहीं खरीदेगी और मंडी के आढ़तियों के माध्यम से ही फसल की खरीद होगी। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, शहरी प्रधान ईश्वर बंसल, जिला महासचिव सुरेश जिन्दल, राधेश्याम बिदल, प्रदेश महासचिव भीमसेन बवेजा, प्रदेश सचिव गंगाराम बजाज, सुनील जिदल मौजूद थे।