बाबा वजराला को मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक अॅवार्ड
बीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिग उचाना के प्रिसिपल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का अॅवार्ड मिला।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:20 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, उचाना : बीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिग उचाना के प्रिसिपल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का अॅवार्ड मिला। डॉ. बाबा वजराला को तांत्या यूनिवर्सिटी द्वारा यह अॅवार्ड दिया गया। 14 अक्टूबर को राष्ट्रीय अर्थशास्त्र की ओर से स्वास्थ्य विकास प्रोग्राम नई दिल्ली में आयोजित किया। यह अॅवार्ड मनोवैज्ञानिक के क्षेत्र बेहतर कार्य करने के लिए बाबा वजराला को भारत विद्या सिरोमणी अवार्ड से मिला। लेक्चरर मोनिका, सोनिया, सुदेश ने कहा कि डॉ. बाबा वजराला को जो ये अवार्ड मिला है वह हमारे कॉलेज के लिए बहुत बड़ी बात है। उनका अनुभव सभी विद्यार्थियों को मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें