सुदकैन कलां की आशना श्योकंद बनी कमर्शियल पायलट
बांगर के सुदकैन कलां गांव की बेटी अब पायलटों को ट्रेनिग देंगी। सुदकैन कलां के कर्नल विजय कुमार श्योकंद की बेटी कैप्टन आशना श्योकंद कमर्शियल पायलट बनी हैं। आशना फिलहाल दिल्ली में परिवार के साथ रह रही है। कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिग एवं एमबीए (रेगुलर) की डिग्री होल्डर आशना की हाल ही में फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर की ट्रेनिग पूरी हुई है।
संवाद सूत्र, उचाना : बांगर के सुदकैन कलां गांव की बेटी अब पायलटों को ट्रेनिग देंगी। सुदकैन कलां के कर्नल विजय कुमार श्योकंद की बेटी कैप्टन आशना श्योकंद कमर्शियल पायलट बनी हैं। आशना फिलहाल दिल्ली में परिवार के साथ रह रही है। कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिग एवं एमबीए (रेगुलर) की डिग्री होल्डर आशना की हाल ही में फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर की ट्रेनिग पूरी हुई है। कोरोना संक्रमण के चलते उनका इंटरव्यू नहीं हो पाया है। इंटरव्यू होने के बाद वह बतौर ट्रेनर पायलटों को ट्रेनिग देंगी। आशना श्योकंद आर्मी परिवार से हैं। उनके पिता आर्मी से सेवानिवृत्त कर्नल हैं। तीन पीढि़यों से आशना का परिवार सैन्य सुरक्षा सेवाओं से जुड़ा है।
कैप्टन आशना श्योकंद ने कहा कि कमर्शियल पायलट बनने से महिला सशक्तीकरण के अभियान को भी गति मिलेगी। दूसरे बेटियां भी इससे प्रेरित होंगी। उसका सपना है कि भविष्य में प्रत्येक कॉकपिट में मेल टू फीमेल पायलट अनुपात होना चाहिए।
इस समय महिला पायलट फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर की संख्या बहुत कम है। परिवार के सदस्यों को शुरू से ही सहयोग रहा है। कर्नल विजय कुमार श्योकंद और अनीता श्योकंद ने कहा कि दो बेटियों में से आशना छोटी है। बेटियों की बेटे की तरह ही परवरिश की है।
हरज्ञान बने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के ब्लॉक प्रधान
संसू, जुलाना : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों की एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से हरियाणा अध्यापक संघ की खंड कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जोगिद्र सिंह ने की। बैठक में हरज्ञान को प्रधान, नरेंद्र को सचिव, कृष्ण को कोषाध्यक्ष, वेद्र प्रकाश को उपप्रधान, अजमेर सिंह को संगठन सचिन चुना गया। नवनियुक्त प्रधान हरज्ञान ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर महेंद्र फौगाट, रोहतास सरोहा, राजेश कुमार, राजेंद्र जांगड़ा, परमात्मानंद मौजूद रहे।